Please wait...

 
Trending Now
  • धोनी आईपीएल के लिए उपलब्ध, शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे
  • टी20 विश्व कप : सॉल्ट, आर्चर और जैञ्चस, श्रीलंकाई टीम पर ट्रिपल अटैक
  • भारतीय टीम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है : मंधाना
  • विनिसियस जूनियर ने फिर दागा गोल लेकिन रियाल मैड्रिड हारा
  • ईपीएल फुटबॉल : मैनचेस्टर सिटी की जीत से आर्सेनल पर बढ़ा दबाव
Monday, Feb 23, 2026
Published on: Sunday, February 22, 2026
खेल

अल्काराज को कतर ओपन का खिताब


दोहा :  विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लाेस अल्काराज ने शानदार खेल का नमूना पेश करते हुए आर्थर फिल्स को केवल 50 मिनट में 6-2, 6-1 से हराकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्पेन के इस स्टार खिलाड़ी ने इस तरह से 2026 में अपनी जीत का सिलसिला 12 मैच तक पहुंचा दिया है। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था।  इस तरह से उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने यानि चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने के 20 दिन बाद कतर ओपन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अल्काराज ने कहा, साल की शुरुआत वाकई बहुत शानदार रही है। दोहा में खिताब जीतने के साथ ही अल्काराज़ के टूर-स्तरीय खिताबों की संख्या 26 हो गई है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.