Please wait...

 
Trending Now
  • धोनी आईपीएल के लिए उपलब्ध, शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे
  • टी20 विश्व कप : सॉल्ट, आर्चर और जैञ्चस, श्रीलंकाई टीम पर ट्रिपल अटैक
  • भारतीय टीम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है : मंधाना
  • विनिसियस जूनियर ने फिर दागा गोल लेकिन रियाल मैड्रिड हारा
  • ईपीएल फुटबॉल : मैनचेस्टर सिटी की जीत से आर्सेनल पर बढ़ा दबाव
Monday, Feb 23, 2026
Published on: Sunday, February 22, 2026
राज्य

पुलिस अस्पताल में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर


बालेश्वर, (निप्र) : बालेश्वर जिले के पुलिस अस्पताल में शनिवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बालेश्वर लायंस क्लब और भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन पूर्वांचल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पिनाक मिश्र ने किया।
 
सम्मानित अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक प्रत्युष दिवाकर तथा जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रभात कुमार बेहरा उपस्थित रहे।  शिविर में 270 पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष शिवु पोद्दार, सचिव विष्णु मारु, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, परियोजना अध्यक्ष राजेश कुमार खंडेलवाल सहित भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक प्रभात कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यशोवंत दास और जोनल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक नीलाद्रि बिहारी दास भी मौजूद रहे।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.