Please wait...

 
Trending Now
  • धोनी आईपीएल के लिए उपलब्ध, शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे
  • टी20 विश्व कप : सॉल्ट, आर्चर और जैञ्चस, श्रीलंकाई टीम पर ट्रिपल अटैक
  • भारतीय टीम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है : मंधाना
  • विनिसियस जूनियर ने फिर दागा गोल लेकिन रियाल मैड्रिड हारा
  • ईपीएल फुटबॉल : मैनचेस्टर सिटी की जीत से आर्सेनल पर बढ़ा दबाव
Monday, Feb 23, 2026
Published on: Sunday, February 22, 2026
खेल

क्रिकेट : भारत ए ने बांग्लादेश को हराकर बना चैंपियन


 
तेजल हसबनिस और प्रेमा रावत चमके 
बैंकॉक : तेजल हसबनिस के नाबाद अर्धशतक और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की फिरकी के जादू से भारत ए ने रविवार को यहां कम स्कोर वाले एकतरफा फाइनल में बांग्लादेश ए को 46 रन से हराकर एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट जीत लिया। भारतीय टीम 44 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन तेजल ने 34 गेंद में नाबाद 51 रन की प्रभावी पारी खेलकर भारत को 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने कप्तान राधा यादव (30 गेंद में 36 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी भी की। भारतीय टीम ने इसके बाद प्रेमा (12 रन पर तीन विकेट) की फिरकी के जादू से बांग्लादेश को 19.1 ओवर में 88 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश ने तीसरे ओवर में 12 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी।
बांग्लादेश ने पहला विकेट इशमा तंजीम के रूप में गंवाया जो तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर का शिकार बनीं। प्रेमा ने शमीमा सुल्ताना को अतिरिक्त उछाल लेती शानदार लेग स्पिन पर आउट किया। भारत ए ने 2023 में पहले टूर्नामेंट के फाइनल में भी बांग्लादेश ए को हराकर खिताब जीता था।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.