Please wait...

 
Trending Now
  • हेटमायर तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी : शाई होप
  • दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आसान जीत दर्ज की
  • एफआईएच प्रो लीग : एक बार फिर स्पेन से शूट आउट में 3-4 से हारा भारत
  • रणजी ट्रॉफी फाइनल : शुभम ने जम्मू-कश्मीर को दिलाई शुभ शुरुआत
Wednesday, Feb 25, 2026
Published on: Tuesday, February 24, 2026
खेल

हेटमायर तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी : शाई होप


 
 
 
 
 
निचले क्रम में उनकी प्रतिभा जा रही थी बेकार 
मुंबई :  वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि शिमरोन हेटमायर मौजूदा टी20 विश्व कप में तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी साबित हुए हैं और इस बात पर अफसोस जताया कि पहले बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे जाने पर इस बिग हिटर का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। हेटमायर की 34 गेंदों पर खेली गई 85 रन की पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने सोमवार को यहां सुपर आठ के मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी जिसे होप ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ होने वाले मैचों से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जीत करार दिया।  हेटमायर ने सात छक्के और इतने ही चौके लगाए जिससे वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 254 रन बनाए जो टी20 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। होप ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, वह (हेटमायर) जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है उसको देखकर मुझे लगता है की बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे जाने से उनकी प्रतिभा कुछ हद तक बेकार गई। वह इतना अच्छा बल्लेबाज है कि किसी भी तरह की स्थिति में बल्लेबाजी कर सकता है फिर चाहे वह स्पिन हो या तेज गेंदबाजी। उन्होंने कहा, वह तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी साबित हुए हैं। वह इस नंबर पर पूरी तरह स्वच्छंद होकर खेलते हैं और हम उनसे यही चाहते हैं। इस टूर्नामेंट में वह हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए हैं। हमने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से यह भूमिका सौंपी थी और उन्होंने इसे अच्छी तरह से निभाया। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.