Please wait...

 
Trending Now
  • सांसद संतृप्त मिश्र ने एससीबी अस्पताल का किया दौरा
  • एससीबी अग्निकांड पर सियासी तूफान जारी : विधानसभा में हंगामा
  • गोपालपुर में डॉप्लर रडार स्थापित, अन्य केंद्र निर्माणाधीन : राजस्व मंत्री
  • ओडिशा में हीरा-सोना के भंडार के संकेत
  • सरकार ने विमानन कंपनियों से से कहा, उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें
Friday, Mar 20, 2026
Published on: Wednesday, March 18, 2026
राज्य

एससीबी मेडिकल अग्निकांड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारी निलंबित


भुवनेश्वर, (निप्र) : कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अग्निकांड के बाद राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना में कई लोगों की जान जाने के मद्देनजर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लापरवाही के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
 
मुख्यमंत्री के आदेश पर जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें कटक सर्कल के डिप्टी फायर ऑफिसर प्रकाश कुमार जेना, कटक सर्कल के असिस्टेंट फायर ऑफिसर संजीव कुमार बेहरा, एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्टेशन ऑफिसर अभिनव पृष्टि, कटक जीईडी के अंतर्गत एससीबी सब-डिवीजन के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रंजन कुमार बिस्वाल शामिल हैं।
 
बताया गया है कि इन अधिकारियों पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री माझी ने इस अग्निकांड की विस्तृत जांच के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक फैक्ट-फाइंडिंग टीम का गठन भी किया है, जो पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.