Please wait...

 
Trending Now
  • आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली में 79,256 करोड़ रुपये डाले
  • भारत मुक्चय बाजार, पर जहाज अब काफी आगे निकल चुका है : आईसीसी सीईओ
  • एशिया कप में नए चेहरों के साथ नए सत्र की शुरुआत करेगी भारतीय तीरंदाजी टीम
  • हार्दिक, सुखजीत, संजय, अभिषेक हॉकी इंडिया वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में
  • अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Tuesday, Mar 24, 2026
Published on: Monday, March 23, 2026
राज्य

ओडिशा पुलिस के खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार


भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले ओडिशा पुलिस के खिलाडिय़ों को सोमवार को भुवनेश्वर स्थित पुलिस भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर डीजीपी ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा, अनुशासन और कठोर परिश्रम की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की यह उपलब्धि न केवल ओडिशा पुलिस बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है और इससे युवा पीढ़ी खेलों की ओर प्रेरित होगी। हाल ही में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस एवं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में ओडिशा पुलिस के खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। रोइंग प्रतियोगिता में ऋतु काउड़ी और सोनालिका दास ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार कैनोइंग, कायकिंग, कराटे, जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
 
सचिमा केरकेटा, फुलमणि खाखा, एलिना अलरिका टोप्पो, जावेद अक्चतर, अनुपमा स्वाईं, ब्रताती विश्वप्रभा पति, मोनाली साहू, जोगेश बेरिहा, कृष्णा शिकारी, नितेश कुमार महंत, बोनिता लाकड़ा, सुखी बास्के, सबिता टोप्पो और सुस्मिता तिग्गा सहित कई खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते। वहीं, कटक में आयोजित 74वीं राज्य पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में ओडिशा पुलिस के 7 खिलाडिय़ों ने 11 अलग-अलग स्पर्धाओं में नए ‘मीट रिकॉर्ड’ बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
 
इनमें बिघ्नराज मिरिड़िया, अशोक दंडसेना, जोगेश कुमार दास, बोनिता लाकड़ा, सुखी बास्के, सुस्मिता तिग्गा और सबिता टोप्पो शामिल हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ओडिशा पुलिस के खेल अधिकारी नीलमाधव स्वाईं ने किया। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.