Please wait...

 
Trending Now
  • आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली में 79,256 करोड़ रुपये डाले
  • भारत मुक्चय बाजार, पर जहाज अब काफी आगे निकल चुका है : आईसीसी सीईओ
  • एशिया कप में नए चेहरों के साथ नए सत्र की शुरुआत करेगी भारतीय तीरंदाजी टीम
  • हार्दिक, सुखजीत, संजय, अभिषेक हॉकी इंडिया वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में
  • अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Tuesday, Mar 24, 2026
Published on: Monday, March 23, 2026
खेल

एशिया कप में नए चेहरों के साथ नए सत्र की शुरुआत करेगी भारतीय तीरंदाजी टीम


 
पिछले साल भारत ने इस टूर्नामेंट में पांच स्वर्ण समेत जीते थे आठ पदक 
दक्षिण कोरिया की गैर मौजूदगी में भारत का पलड़ा फिर भारी 
बैंकॉक, (एजेंसी) : भारत तीरंदाजी के नए अंतरराष्ट्रीय सत्र का आगाज यहां मंगलवार से शुरू हो रहे एशिया कप के पहले चरण से करेगा जिसके लिए टीम में नामी गिरामी सितारों की बजाय प्रतिभावान युवाओं को जगह दी गई है। भारतीय टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, धीरज बोम्मादेवरा, तरूणदीप राय, ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा नहीं हैं। भारतीय टीम प्रबंधन जापान में सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों तक चलने वाले इस व्यस्त सत्र के पहले टूर्नामेंट में अपने युवा खिलाडिय़ों को आजमाना चाहता है। शीर्ष तीरंदाज मैक्सिको और शंघाई में अप्रैल से होने वाले विश्व कप के पहले दो चरण के लिए वापसी करेंगे। पिछले साल भारत ने इस टूर्नामेंट में पांच स्वर्ण समेत आठ पदक जीते थे।
दक्षिण कोरिया जैसे दिग्गज की गैर मौजूदगी में भारत का पलड़ा फिर भारी लग रहा है। उसे चीन और बांग्लादेश से चुनौती मिल सकती है।  रिकर्व पुरूष वर्ग में आस्ट्रेलिया के रियान टियाक प्रबल दावेदार हैं जो विश्व रैंकिंग में 27वें स्थान पर हैं। महिला वर्ग में रूस में जन्मी तटस्थ खिलाड़ी नूरिनिस्सो माखमुदोवा (45वीं रैंकिंग) सर्वाेच्च रैंकिंग वाली तीरंदाज हैं। भारतीय पुरूष कंपाउंड टीम में दुनिया के चौथे नंबर के तीरंदाज ऋषभ यादव, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता प्रथमेश जावकर और रजत चौहान हैं।  पिछले साल कुशल दलाल ने व्यक्तिगत स्वर्ण जीता था जबकि मानव जाधव और गणेश तिरिमुरू के साथ टीम स्वर्ण अपने नाम किया था। 
 महिला वर्ग में ज्योति की गैर मौजूदगी में नजरें 20 वर्ष की चिकिथा तानीपर्थी पर होंगी जो विश्व रैंकिंग में 37वें स्थान पर हैं।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.