Please wait...

 
Trending Now
  • आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली में 79,256 करोड़ रुपये डाले
  • भारत मुक्चय बाजार, पर जहाज अब काफी आगे निकल चुका है : आईसीसी सीईओ
  • एशिया कप में नए चेहरों के साथ नए सत्र की शुरुआत करेगी भारतीय तीरंदाजी टीम
  • हार्दिक, सुखजीत, संजय, अभिषेक हॉकी इंडिया वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में
  • अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Tuesday, Mar 24, 2026
Published on: Monday, March 23, 2026
खेल

अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर


दुबई : भारत की मध्यम तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी को आस्ट्रेलिया में टी20 शृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए फरवरी महीने में आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया। वहीं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को टी20 विश्व कप में असाधारण प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर चुना गया है।  रेड्डी ने तीन मैचों की टी20 शृंखला में भारत की 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शृंखला में 7.25 की इकॉनॉमी दर से आठ विकेट लिए। रेड्डी ने कहा , आईसीसी महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना गर्व की बात है। यह इसलिए भी और खास है कि आस्ट्रेलिया में टी20 शृंखला जीतने में योगदान दे सकी। आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं होता।  साहिबजादा ने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप में शतक लगाया और एक ही टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने सात टी20 मैचों में 383 रन बनाए थे। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.