Please wait...

 
Trending Now
  • आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली में 79,256 करोड़ रुपये डाले
  • भारत मुक्चय बाजार, पर जहाज अब काफी आगे निकल चुका है : आईसीसी सीईओ
  • एशिया कप में नए चेहरों के साथ नए सत्र की शुरुआत करेगी भारतीय तीरंदाजी टीम
  • हार्दिक, सुखजीत, संजय, अभिषेक हॉकी इंडिया वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में
  • अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Tuesday, Mar 24, 2026
Published on: Monday, March 23, 2026
व्यापार

आरबीआई ने वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली में 79,256 करोड़ रुपये डाले


मुंबई :  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग प्रणाली में एकदिवसीय वैरिएबल रेट रेपो (वीआरआर) नीलामी के जरिए सोमवार को 79,256 करोड़ रुपये की अस्थाई नकदी डाली। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह धनराशि 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ और भारित औसत दर पर डाली गई। यह राशि एक लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि की तुलना में काफी कम रही। अग्रिम कर भुगतान के कारण बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष नकदी में तेज गिरावट आई है। बैंकिंग प्रणाली में 23 मार्च तक नकदी का घाटा करीब 65,395.64 करोड़ रुपये आंका गया है।
 इससे पहले 20 मार्च को केंद्रीय बैंक ने तीन दिन की वीआरआर नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली में 25,101 करोड़ रुपये की अस्थाई नकदी डाली थी। आरबीआई ने 17 मार्च को सात दिन की वीआरआर नीलामी के माध्यम से 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली थी। इसके अलावा, जनवरी 2026 से अब तक आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद के माध्यम से बैंकिंग प्रणली में 3.50 लाख करोड़ रुपये की स्थाई नकदी डाली है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.