Please wait...

 
Trending Now
  • हिमाचल प्रदेश ने 2025-26 में 41,173 करोड़ रुपये का कर्ज लिया, 32,004 करोड़ चुकाए
  • सैफ अंडर20 चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम मालदीव पहुंची
  • पिछले तीन महीने मेरी कप्तानी का सबसे कठिन दौर रहा : स्टोक्स
  • युकी और वीनस मियामी ओपन के पहले दौर में हारे
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 के लिए अनुष्का शर्मा भारतीय टीम में
Tuesday, Mar 24, 2026
Published on: Tuesday, March 24, 2026
खेल

कल सोमानी के नेतृत्व वाला समूह राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की तैयारी में


लगभग 15,290 करोड़ रुपये में बेचे जाने की संभावना
यह सौदा बीसीसीआई की मंजूरी के अधीन होगा
 नई दिल्ली, (एजेंसी) : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित कल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (समूह) को 1.63 अरब डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये ) में बेचे जाने की तैयारी है। इस कंसोर्टियम में वॉलमार्ट परिवार से जुड़े रॉब वॉलटन और फोर्ड परिवार से जुड़े हैम्प परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। एरिजोना स्थित टेक उद्यमी कल सोमानी ने इन्ट्राएज, ट्रूयो डॉट एआई और एकेडेमियन जैसी कंपनियों की स्थापना की है। इस बोली में टाइम्स इंटरनेट के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम, आदित्य बिड़ला समूह और आर्सेलरमित्तल के सीईओ आदित्य मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार भी दावेदारों में शामिल थे। यह सौदा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मंजूरी के अधीन होगा और 2026 आईपीएल सत्र के बाद प्रभावी होगा। वर्तमान में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बादले के पास टीम में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई से कहा, कल सोमानी पहले से ही फ्रेंचाइज़ी में निवेशक हैं। इस सौदे पर बीसीसीआई की मंजूरी के बाद जल्द ही हस्ताक्षर किया जाएगा। 1.63 अरब डॉलर की कीमत दर्शाती है कि आईपीएल एक ब्रांड के रूप में कितना आगे बढ़ चुका है।  एक अन्य सूत्र ने 2021 में आरपीएसजी समूह द्वारा एलएसजी की 7000 करोड़ रुपये से कुछ अधिक में हुई बिक्री से तुलना करते हुए कहा, अगर आप आईपीएल में हाल ही में शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स की बिक्री को देखें, तो यह उससे कहीं अधिक है। यह लीग की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि अगले चार से पांच दिनों में इस समझौते की घोषणा कर दी जाएगी। 
आरसीबी भी बिक्री के लिए उपलब्ध
आईपीएल की एक और प्रमुख फ्रेंचाइजी, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, भी बिक्री के लिए उपलब्ध है और इस सौदे का मूल्य दो अरब डॉलर (लगभग 18,749 करोड़ रुपये) से अधिक होने की संभावना है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.