Please wait...

 
Trending Now
  • एसएंडपी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया
  • देश में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं : तेल कंपनियां
  • शाकिब को लंबे समय तक टीम में रखना चाहते हैं बांग्लादेश की नई चयन समिति के प्रमुख
  • भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप के पहले चरण में दो कांस्य जीते
  • तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें पंत : फाफ डु प्लेसी
Thursday, Mar 26, 2026
Published on: Wednesday, March 25, 2026
व्यापार

अक्षय तृतीया पर अरुंधति ज्वेलर्स का विशेष ऑफर


एडवांस फ्लैक्सी गोल्ड बुकिंग करने पर मिलेगा उपहार
 
भुवनेश्वर, (निप्र) : अक्षय तृतीया के अवसर पर ओडिशा की प्रमुख आभूषण संस्था अरुंधति ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष स्वर्ण अक्षय ऑफर की घोषणा की है। सोने की कीमतों में जारी अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है, ताकि ग्राहकों को अधिकतम लाभ मिल सके।
 
इस ऑफर के तहत एडवांस फ्लेक्सी गोल्ड बुकिंग की सुविधा दी जा रही है, जिसमें ग्राहक मात्र 10 प्रतिशत अग्रिम राशि देकर अपनी पसंद के आभूषण बुक कर सकते हैं। यह ऑफर 18 मार्च से 15 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। इस योजना के जरिए ग्राहक बाजार में सोने के न्यूनतम मूल्य का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से बताया गया है कि हर फ्लेक्सी बुकिंग पर ग्राहकों को सुनिश्चित रूप से आकर्षक उपहार भी मिलेंगे, जिनमें हीरे की अंगूठी, स्वर्ण मुद्रा या रजत मुद्रा शामिल है।
 
इस योजना की खास बात यह है कि यदि आभूषण खरीदते समय सोने का दाम बढ़ जाता है, तो ग्राहक को बुकिंग के दिन का कम मूल्य ही देना होगा। वहीं, अगर सोने का दाम घटता है, तो ग्राहक कम हुए नए मूल्य पर भी खरीदारी कर सकते हैं। इस मौके पर अरुंधति ग्रुप के प्रबंध निदेशक ब्रह्मानंद मेहर ने कहा कि वर्तमान समय में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव ग्राहकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में कंपनी का उद्देश्य है कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर ग्राहकों को किसी प्रकार की आर्थिक हानि न हो।
 
उन्होंने कहा कि यह फ्लेक्सी गोल्ड बुकिंग सिर्फ एक व्यावसायिक योजना नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और उनकी मेहनत की कमाई की सुरक्षा का संकल्प है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.