Please wait...

 
Trending Now
  • एसएंडपी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया
  • देश में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं : तेल कंपनियां
  • शाकिब को लंबे समय तक टीम में रखना चाहते हैं बांग्लादेश की नई चयन समिति के प्रमुख
  • भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप के पहले चरण में दो कांस्य जीते
  • तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें पंत : फाफ डु प्लेसी
Thursday, Mar 26, 2026
Published on: Wednesday, March 25, 2026
खेल

आईपीएल के कप्तानों ने इंपैक्ट प्लेयर नियम पर आपत्ति जताई


 
आईपीएल टीम के सभी 10 कप्तानों की हुई बैठक
बीसीसीआई ने इस नियम को बढ़ा दिया है 2027 तक 
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकतर कप्तानों ने बुधवार को इंपैक्ट प्लेयर नियम पर अपनी आपत्ति दर्ज की जिसको लेकर 2023 में इसके लागू होने के बाद से ही लोगों की अलग-अलग राय है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2024 में इंपैक्ट प्लेयर नियम को 2027 तक बढ़ा दिया था। इसके बावजूद इस रणनीतिक नियम पर प्रशंसकों और खिलाडिय़ों के बीच समान रूप से बहस जारी है। मुंबई में हुई सभी 10 आईपीएल टीमों के कप्तानों की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई। आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, अधिकांश कप्तानों ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अपने विचार रखे और अपनी आपत्तियां व्यक्त कीं, हालांकि बीसीसीआई ने इस नियम को 2027 तक बढ़ा दिया है। उन्हें बताया गया कि इसकी समीक्षा केवल आईपीएल 2027 के बाद ही की जा सकती है, उससे पहले नहीं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस सप्ताह की शुरुआत में इंपैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना की थी। रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी पहले ही इसके खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं। 
 
अक्षर पटेल भी जता चुके है आपîिा
अक्षर ने कहा था, मुझे यह नियम पसंद नहीं है क्योंकि मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं। पहले हम इस भूमिका (बल्लेबाजी और गेंदबाजी) के लिए ऑलराउंडरों को चुनते थे। अब टीम प्रबंधन किसी विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनता है। उनका कहना है कि हमें अब ऑलराउंडर की क्या जरूरत है।  उन्होंने कहा था, एक ऑलराउंडर होने के नाते मुझे यह पसंद नहीं है, लेकिन नियम तो नियम होते हैं। हमें उनका पालन करना ही होगा। लेकिन निजी तौर पर आप मुझसे पूछे तो मुझे यह नियम पसंद नहीं है। 
 
रोहित ने भी कहा था वह इस नियम के प्रशंसन नहीं
रोहित ने 2024 में कहा था कि वह इम्पैक्ट प्लेयर की अवधारणा के प्रशंसक नहीं हैं, क्योंकि इससे भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडरों के विकास में बाधा आती है, जबकि इसके अगले सत्र में हार्दिक पंड्या ने कहा था कि इंपैक्ट प्लेयर नियम के कारण टीम में ऑलराउंडर को चुनना मुश्किल हो गया है। 
 
यह नियम ऑलराउंडरों के भविष्य पर खतरा : फिलिक्रस
ग्लेन फिलिप्स जैसे विदेशी खिलाडिय़ों ने भी कहा है कि यह नियम ऑलराउंडरों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
फिलिप्स ने कहा था, मुझे ऐसा लगता है कि किसी न किसी स्तर पर ऑलराउंडरों के कम प्रचलित होने और उनके कम होने की समस्या हो सकती है, जिसका जाहिर तौर पर अंतरराष्ट्रीय खेल, अंतरराष्ट्रीय टी20 और अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों पर असर पड़ेगा। बीसीसीआई ने पिछले सत्र में ओस से निपटने के लिए दूसरी पारी के 10वें ओवर के बाद टीमों को एक गेंद बदलने की अनुमति दी थी। बुधवार को एक कप्तान ने प्रस्ताव रखा कि टीमों को पहली पारी के 10वें ओवर के बाद गेंद बदलने की अनुमति दी जानी चाहिए। सूत्र ने बताया, पहली पारी के 10 ओवरों के बाद गेंद बदलने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे ज्यादा समर्थन नहीं मिला। दूसरी पारी में आमतौर पर ओस ज्यादा पड़ती है, इसलिए मौजूदा नियम लागू रहेगा। 
 
कप्तानों की इस बैठक में सभी कप्तान भारतीय थे
आईपीएल के कप्तानों की इस बैठक में सभी कप्तान भारतीय थे क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन उसकी कप्तानी कर रहे हैं। कप्तानों ने इस बैठक में आईपीएल के अधिकारियों से अभ्यास को लेकर दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी भी हासिल की।  
 
मैच के दिनों में अञ्जयास की नहीं होगी अनुमति
फ्रैंचाइजी के साथ साझा किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, मैच के दिनों में किसी भी प्रकार के अभ्यास की अनुमति नहीं होगी और यदि कोई टीम अपना अभ्यास जल्दी समाप्त कर लेती है, तो दूसरी टीम को अपने अभ्यास के लिए विकेटों का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। सूत्र ने बताया, कप्तान अभ्यास को लेकर दिशानिर्देशों में अधिक स्पष्टता चाहते थे और उन्हें उचित जानकारी मुहैया कराई गई। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.