Please wait...

 
Trending Now
  • एसएंडपी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया
  • देश में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं : तेल कंपनियां
  • शाकिब को लंबे समय तक टीम में रखना चाहते हैं बांग्लादेश की नई चयन समिति के प्रमुख
  • भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप के पहले चरण में दो कांस्य जीते
  • तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें पंत : फाफ डु प्लेसी
Thursday, Mar 26, 2026
Published on: Wednesday, March 25, 2026
खेल

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें पंत : फाफ डु प्लेसी


जोखिन खेलने की बजाय उन्हें निरंतरता पर करना चाहिए फोकस
 पंत को अपना प्रभाव और छोडऩा होगा
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी का मानना है कि ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और उन्होंने यह भी कहा कि जोखिम लेकर खेलने की बजाय उन्हें आगामी आईपीएल में निरंतरता पर फोकस करना चाहिए। पंत ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके पिछले सत्र में चौथे नंबर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर और फिर निचले क्रम पर भी बल्लेबाजी की। वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए आखिरी मैच में तीसरे नंबर पर 61 गेंद में नाबाद 118 रन की पारी खेल सके। डु प्लेसी ने जियो स्टार के आईपीएल टुडे लाइव कार्यक्रम में कहा, शायद पंत के लिए तीसरे नंबर पर खेलने का मौका हो। उन्होंने कहा, लगता है कि वह तीसरे नंबर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। मैने पिछले सत्र में उन्हें लखनऊ के लिए तीसरे नंबर पर खेलते देखा जब निकोलस पूरन चौथे नंबर पर उतरे थे। आरसीबी के पूर्व कप्तान ने कहा, लखनऊ टीम की 2026 की नीलामी को देखें तो उनके पास शीर्षक्रम पर पंत के साथ एडेन माक्ररम, मिचेल मार्श और पूरन जैसे धुरंधर हैं। पंत को अपना प्रभाव और छोडऩा होगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स को एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच खेलना है। 
 
 पंत अपार प्रतिभा का धनी
 डु प्लेसी ने कहा, पंत अपार प्रतिभा का धनी है। टेस्ट क्रिकेट में उसे बल्लेबाजी करते देखो तो लगता है कि उसके पास सारे शॉट्स हैं। उसके दिमाग में कई विकल्प चल रहे होते हैं। उसे लगता है कि वह मैदान के किसी भी हिस्से में हर गेंद पर छक्का लगा सकता है। उन्होंने कहा, लेकिन टी20 बल्लेबाजी में आपको रणनीति बनानी होती है। महान टी20 बल्लेबाजों को देखो जो यह सोचते हैं कि कब चौके छक्के लगाने हैं और कहां उनकी कमजोरी है जिस पर वे काम करते हैं। उन्होंने कहा, पंत को खेलते देखो तो लगता है कि वह किसी भी समय आउट हो सकता है क्योंकि वह इतना जोखिम लेता है। उसे टेस्ट की ही तरह टी20 में भी एक रणनीति लेकर खेलना होगा। हर गेंद पर जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। उसे निरंतरता पर काम करना होगा। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.