Please wait...

 
Trending Now
  • शतरंज : ब्लूबाउम ने प्रज्ञाननंदा को ड्रॉ पर रोका
  • चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने से मुझे आत्मविश्वास मिला: रिजवी
  • आर्सेनल और बायर्न महिला चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में
  • रासी वान डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
  • आईपीएल में खेलने के लिए अदालत का हस्तक्षेप चाहते हैं श्रीलंका के गेंदबाज तुषारा
Friday, Apr 3, 2026
Published on: Thursday, April 02, 2026
राज्य

उपमुख्यमंत्री परिडा ने 30 जिलों में 1,889 आंगनबाड़ी केंद्रों का किया उद्घाटन


सुंदर, सक्षम और सुदृढ़ आंगनबाड़ी हमारा लक्ष्य : परिडा
 
भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य में जमीनी स्तर पर बाल देखभाल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास, मिशन शञ्चित तथा पर्यटन मंत्री प्रभाती परिडा ने गुरुवार को 30 जिलों में नवनिर्मित 1,889 आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल माध्यम से उद्ïघाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रवि नारायण नायक भी महिला एवं बाल विकास विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बुनियादी ढांचे के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
 
उन्होंने कहा, सुंदर, सक्षम और सुदृढ़ आंगनबाड़ी हमारा लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने बालेश्वर, गंजाम, कटक, अनगुल, देवगढ़ सहित विभिन्न जिलों के प्रशासन से वर्चुअल संवाद कर आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। ग्रामीण विकास मंत्री रवि नारायण नायक ने राज्य में विकास कार्यों की तेज रफ्तार का उल्लेख करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पढऩे वाले बच्चे भविष्य में विकसित ओडिशा के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
 
अधिकारियों के अनुसार यह पहल महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायती राज एवं पेयजल विभाग के बीच मजबूत समन्वय का परिणाम है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त-सह-सचिव डॉ मृणालिनी दर्शवाल सहित दोनों विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा सभी 30 जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी , सीडीपीओ तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.