Please wait...

 
Trending Now
  • शतरंज : ब्लूबाउम ने प्रज्ञाननंदा को ड्रॉ पर रोका
  • चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने से मुझे आत्मविश्वास मिला: रिजवी
  • आर्सेनल और बायर्न महिला चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में
  • रासी वान डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
  • आईपीएल में खेलने के लिए अदालत का हस्तक्षेप चाहते हैं श्रीलंका के गेंदबाज तुषारा
Friday, Apr 3, 2026
Published on: Thursday, April 02, 2026
राज्य

पश्चिम बंगाल में सीएम माझी का जोरदार चुनाव प्रचार, भाजपा की जीत को लेकर जताया भरोसा


बोले-इस बार बंगाल में निश्चित रूप से होगा बदलाव 
 
भुवनेश्वर, (निप्र) : प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में जोरदार माहौल बनाया। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री माझी भाजपा उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने के कार्यक्रम में शामिल हुए और एक  रैली में भी भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी से चुनावी अभियान को नई ऊर्जा मिली और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। 
 
मुख्यमंत्री ने भाजपा के विकासवादी दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में व्यापक और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार राज्य में भाजपा सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और एक पारदर्शी तथा जवाबदेह सरकार चाहते हैं। जनता बेहतर शासन और तेज विकास की उम्मीद कर रही है।
 
मोहन माझी ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार चुनाव में पश्चिम बंगाल में निश्चित बदलाव आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ सकता है। ओडिशा में डबल इंजन सरकार के तहत जो परिवर्तन देखने को मिला है, उसी तरह बंगाल भी अब बदलाव की राह पर है। मुख्यमंत्री का यह दौरा भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और जनसमर्थन बढ़ाने पर जोर दे रही है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.