Please wait...

 
Trending Now
  • शतरंज : ब्लूबाउम ने प्रज्ञाननंदा को ड्रॉ पर रोका
  • चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने से मुझे आत्मविश्वास मिला: रिजवी
  • आर्सेनल और बायर्न महिला चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में
  • रासी वान डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
  • आईपीएल में खेलने के लिए अदालत का हस्तक्षेप चाहते हैं श्रीलंका के गेंदबाज तुषारा
Friday, Apr 3, 2026
Published on: Thursday, April 02, 2026
खेल

आर्सेनल और बायर्न महिला चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में


लंदन :  मौजूदा चैंपियन आर्सेनल दूसरे चरण में चेल्सी से 1-0 से हारने के बावजूद महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। आर्सेनल ने पिछले सप्ताह ञ्चवार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-1 से जीत दर्ज की थी और इस तरह से वह 3-2 के कुल स्कोर के आधार पर अंतिम चार में पहुंच गया है। अब उसका सामना वोल्फ्सबर्ग या लियोनेस में से किसी एक से होगा। स्टैमफोर्ड ब्रिज में खेले गए मैच के स्टॉपेज टाइम के चौथे मिनट में स्जोके नुस्केन ने चेल्सी के लिए गोल दागा। इससे पहले बायर्न म्यूनिख ने तीन मिनट के अंदर दो गोल करके मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-। से हराया और कुल मिलाकर 5-3 के स्कोर के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य दो ञ्चवार्टर फाइनल में बार्सिलोना का सामना रियाल मैड्रिड से जबकि वोल्फ्सबर्ग का लियोन से होगा। पहले चरण के बाद बार्सिलोना 6-2 से जबकि वोल्फ्सबर्ग 1-0 से आगे है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.