कटक, (निप्र) : स्थानीय माणिक घोष बजार स्थित दादी राणीसती मंदिर में रविवार को भव्य मंगलपाठ का आयोजन किया गया। मंगलपाठ कार्यक्रम मध्याह्न 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक बजरंग चिमनका एवं उनकी मंडली ने लगातार 5 घंटे तक दादी राणीसती के मंगलपाठ सहित अपनी सुरीली आवाज में भाव भरे भजनों के गायन द्वारा उपस्थित सैकड़ों दादी भक्तों को खूब रिझाया।
उपरोक्त अवसर पर दादी राणीसती मंदिर को सुगंधित फूलों एवं रंगबिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंगलपाठ समापन के बाद सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुषों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। उपरोक्त कार्यक्रम स्वर्गीय श्यामलाल पाटोदिया परिवार द्वारा आयोजित किया गया था। मंगलपाठ कार्यक्रम में कटक, भुवनेश्वर, जटनी इत्यादि स्थानों से आये श्रद्धालुओं ने भाग लिया।