Trending Now
  • शेन वार्न के बेटे ने कहा... कोविड के टीके के कारण हुई इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत
  • सरकान ने निचले ग्रेड के लौह अयस्क की कीमत निर्धारण के नियमों में किया संशोधन
  • ईंधन, उर्वरक की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं : आईएमएफ, विश्व बैंक, आईईए
  • ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची
  • प्रफुल्ल की सफलता की कहानी
Thursday, Apr 16, 2026
Published on: Sunday, April 12, 2026
राज्य

दिव्यांगों व गंभीर मरीजों से मिले मुख्यमंत्री, सुनी समस्याएं


त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 
 
केंदुझर, (निप्र) : केंदुझर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। दौरे के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से दिव्यांग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान की जिम्मेदारी सौंपी और जिला स्तर की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास सरकार को निरंतर सेवा के लिए प्रेरित करता है और किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
 
इस दौरान उन्होंने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम कर व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुख बनाने पर जोर दिया। जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर लोगों में बढ़ती आस्था और भागीदारी भी देखने को मिली। कार्यक्रम में डीआईजी बृजेश राय, जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नितिन कुशलकर, डीएफओ धनराज एचडी, डीएमएफ सीईओ डा रीना प्रधान, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव त्रिलोचन मोहंती सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.