Trending Now
  • शेन वार्न के बेटे ने कहा... कोविड के टीके के कारण हुई इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत
  • सरकान ने निचले ग्रेड के लौह अयस्क की कीमत निर्धारण के नियमों में किया संशोधन
  • ईंधन, उर्वरक की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं : आईएमएफ, विश्व बैंक, आईईए
  • ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची
  • प्रफुल्ल की सफलता की कहानी
Thursday, Apr 16, 2026
Published on: Sunday, April 12, 2026
खेल

एमएलएस : मेस्सी और 17 वर्षीय मेहमेती ने दिखाया जलवा


मियामी :  स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने आठ अप्रैल, 2009 को जब बार्सिलोना के लिए चैंपियंस लीग मैच में दो गोल किए थे, उसके दो दिन पहले एड्री मेहमेती का जन्म हुआ था। इसके 17 साल बाद मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) में शनिवार की रात को जब यह दोनों आमने सामने थे तो गजब का नजारा देखने को मिला। इन दोनों ने अपनी टीमों की तरफ से मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेस्सी ने दूसरे हाफ में जर्मन बर्तेरामे के गोल में मदद की, जिससे इंटर मियामी ने अपने नए स्टेडियम में पहली बार बढ़त हासिल की। मेहमेती ने 77वें मिनट में एमएलएस में अपना पहला गोल किया जिससे न्यूयॉर्क रेड बुल्स ने मौजूदा एमएलएस कप चैंपियन इंटर मियामी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। इंटर मियामी के लिए माटेओ सिल्वेटी ने भी गोल किया, जबकि रेड बुल्स की तरफ से पहला गोल जॉर्ज रुवाल्काबा ने किया था। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.