बार्सिलोना ने एस्पेनयोल को 4-1 किया चीत
बार्सिलोना : लामिन यामल ने एक गोल किया और फेरान टोरेस के दो गोल में मदद की जिससे बार्सिलोना ने एस्पेनयोल को 4-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब बरकरार रखने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया। यामल ने फेरान को 10वें और 25वें मिनट में गोल करने में मदद की। इसके बाद इस युवा खिलाड़ी ने 87वें मिनट में गोल करके बार्सिलोना की जीत सुनिश्चित कर दी। बार्सिलोना की तरफ से चौथा गोल 89वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने किया। बार्सिलोना ने इस जीत से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड पर अपनी बढ़त नौ अंक कर दी है। रियाल मैड्रिड ने शुक्रवार को गिरोना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था।