Trending Now
  • शेन वार्न के बेटे ने कहा... कोविड के टीके के कारण हुई इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत
  • सरकान ने निचले ग्रेड के लौह अयस्क की कीमत निर्धारण के नियमों में किया संशोधन
  • ईंधन, उर्वरक की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं : आईएमएफ, विश्व बैंक, आईईए
  • ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची
  • प्रफुल्ल की सफलता की कहानी
Thursday, Apr 16, 2026
Published on: Sunday, April 12, 2026
खेल

राणा और गायकवाड़ पर लगा जुर्माना


चेन्नई :  दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर सीएसके के खिलाफ  आईपीएल मैच के दौरान चौथे अंपायर के साथ बहस करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना 19वें ओवर में घटी जब अंपायर ने ट्िरस्टन स्टब्स के गीले दस्ताने बदलने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद राणा और अंपायर में तीखी बहस हुई। स्टब्स ने उमस भरे वातावरण में अत्यधिक पसीने के कारण अपने दस्ताने बदलने का अनुरोध किया था।राणा ने आउट होने के बाद चौथे अंपायर से भी बहस की, जिसके लिए उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आईपीएल के खिलाडय़िों के आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.