Trending Now
  • शेन वार्न के बेटे ने कहा... कोविड के टीके के कारण हुई इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत
  • सरकान ने निचले ग्रेड के लौह अयस्क की कीमत निर्धारण के नियमों में किया संशोधन
  • ईंधन, उर्वरक की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं : आईएमएफ, विश्व बैंक, आईईए
  • ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची
  • प्रफुल्ल की सफलता की कहानी
Wednesday, Apr 15, 2026
Published on: Monday, April 13, 2026
खेल

भारत ने यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में दो और स्वर्ण पदक जीते


नई दिल्ली : अर्जुन सिंह और धीरेन पटेल ने फ्लोरिडा के नेपल्स में यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में अपनी-अपनी एकल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। अर्जुन ने एश्टन पैटरसन को सीधे सेटों में 13-11, 11-6 हराकर पुरुष एकल 5.0 का खिताब जीता। धीरेन ने 40 प्लस प्रो पुरुष एकल वर्ग में जुआन अरेया की कड़ी चुनौती से पार पाकर 11-9, 3-11, 11-9 से जीत हासिल की। धीरेन इस श्रेणी में पहले भी यूएस ओपन जीत चुके हैं और उनका अनुभव फाइनल में काफी काम आया। उन्होंने कहा, यह सबसे कड़े मुकाबलों में से एक था लेकिन मैं अपनी रणनीति पर कायम रहा और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। इस श्रेणी में एक से अधिक बार खिताब जीतना खास है। भारत इस तरह से इस टूर्नामेंट में अब तक तीन स्वर्ण पदक जीत चुका है।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.