भुवनेश्वर : सनफीस्ट मैरी लाइट ने पुरी रथयात्रा के दौरान 'सूर्य वरदान' अभियान चलाकर लोगों को विटामिन-डी के महत्व के प्रति जागरूक किया। 'हर किरण में छुपा है विटामिन-डी का वरदान' थीम पर आधारित इस पहल के तहत श्रद्धालुओं को दो मिनट का विटामिन-डी आवश्यकता परीक्षण कराया गया और उन्हें इस पोषक तत्व की कमी से जुड़ी जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान 'सूर्य सहायक' श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और उन्हें विटामिन-डी की आवश्यकता, धूप के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया। चयनित प्रतिभागियों का मुफ्त विटामिन-डी मेडिकल टेस्ट भी कराया गया। इसके साथ ही व्हाट्सएप आधारित ऑनलाइन टेस्ट के जरिए भी लोगों को अपने विटामिन-डी स्तर का आकलन करने का अवसर दिया गया। आईटीसी लिमिटेड के फूड्स डिवीजन (बिस्किट) के वाइस प्रेसिडेंट एवं मार्केटिंग प्रमुख सूरज कथूरिया ने कहा कि ओडिशा का सूर्य से गहरा सांस्कृतिक संबंध इस अभियान के लिए प्रेरणा बना।
उनका कहना था कि तकनीक, जनसहभागिता और रथयात्रा जैसे बड़े आयोजन के माध्यम से लोगों को विटामिन-डी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। अभियान की ब्रांड एंबेसडर और ओडिय़ा फिल्म अभिनेत्री अर्चिता साहू ने कहा कि रथयात्रा उनकी आस्था से जुड़ा पर्व है और इस पहल के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। उन्होंने सभी से दो मिनट का विटामिन-डी आवश्यकता परीक्षण करने की अपील की।