Trending Now
  • शेन वार्न के बेटे ने कहा... कोविड के टीके के कारण हुई इस दिग्गज क्रिकेटर की मौत
  • सरकान ने निचले ग्रेड के लौह अयस्क की कीमत निर्धारण के नियमों में किया संशोधन
  • ईंधन, उर्वरक की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं : आईएमएफ, विश्व बैंक, आईईए
  • ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची
  • प्रफुल्ल की सफलता की कहानी
Thursday, Apr 16, 2026
Published on: Tuesday, April 14, 2026
खेल

सनराइजर्स हैदराबाद से हार के लिए कई कारण जिम्मेदार रहे : पराग


कहा- उक्वमीद है कि वैभव बहुत जल्द भारत के लिए खेलेगा
हैदराबाद : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि उनकी टीम की आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों सत्र की पहली हार के लिए कई कारण जिम्मेदार रहे जिनमें उनके विस्फोटक बल्लेबाजों का गेंदों की गति को समझने में नाकाम रहना भी शामिल है। गेंदबाज़ी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए जिससे रॉयल्स की टीम को 57 रन से हार का सामना करना पड़ा। पराग ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि हमारी हार के लिए कई कारण जिम्मेदार रहे। गेंद हाथ से निकलने के बाद जिस गति से आ रही थी उसे देखकर हम थोड़े हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वैभव को गेंद के थोड़ा तेज गति से आने की उम्मीद थी लेकिन वह रुककर आई। ध्रुव के साथ भी ऐसा ही हुआ, गेंद अंदर की ओर मुड़ी। जायसवाल 10 में से नौ बार ऐसा शॉट मारता है लेकिन इस बार गेंद रुककर उनके पास पहुंची थी। पराग ने कहा, मुझे बहुत ही फुललेंथ गेंद मिली और मैं उसे हिट नहीं कर पाया। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बदकिस्मत थे, लेकिन कई ऐसे कारण थे जिससे हम अपने शॉट सही तरह से नहीं लगा पाए। पराग ने सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा, दस साल बाद वह मेरी उम्र का हो जाएगा, इसलिए मुझे नहीं पता कि इतनी दूर की कल्पना कैसे की जाए, लेकिन अभी के लिए मुझे उम्मीद है कि वह वास्तव में अच्छी मानसिक स्थिति में होगा। उम्मीद है कि वह बहुत जल्द भारत के लिए खेलेगा। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.