Trending Now
  • फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
  • मेस्सी पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप
  • मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया
  • चैंपियन लीग फुटबाल : रियाल मैड्रिड को चीत कर बायर्न क्वयूनिख सेमीफाइनल में
  • भारत, न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को होंगे हस्ताक्षर
Thursday, Apr 16, 2026
Published on: Thursday, April 16, 2026
राज्य

टाटा स्टील जोड़ा में अग्नि सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित


रोबोटिक फायर कंट्रोल सिस्टम बना आकर्षण का केंद्र, मॉक ड्रिल के जरिए सिखाए गए बचाव के तरीके
 
जोड़ा, (निप) : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर टाटा स्टील जोड़ा द्वारा एक अनूठा और जागरुकता से भरपूर अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने न केवल छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी, बल्कि आधुनिक तकनीक से भी रूबरू कराया। यह कार्यक्रम स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील के सेफ्टी विभाग के तत्वावधान में किया गया, जिसकी देखरेख सेक्रटी ऑफिसर सुजीत कुमार झा ने की।
 
इस दौरान छात्रों को आग लगने के कारणों, उसके विभिन्न प्रकारों और उन्हें बुझाने के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का सबसे खास और आकर्षक हिस्सा था रिमोट से संचालित रोबोटिक अग्नि-नियंत्रण यंत्र। यह रोबोट उन स्थानों तक आसानी से पहुंच सकता है, जहां इंसानों के लिए जाना जोखिम भरा होता है।
 
कैमरे से लैस यह यंत्र आग की स्थिति का सटीक आकलन करता है और उसी के अनुसार पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाता है। कार्यक्रम के दौरान बिलाईपदा स्थित दमकल केंद्र के स्टेशन ऑफिसर मृत्युंजय सिंह और उनकी टीम ने भी सक्रिय सहयोग किया। उन्होंने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने और बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.