Please wait...

 
Trending Now
  • पैरालंपिक खेलों में एक दशक बाद होगी रूसी ध्वज और राष्ट्रगान की वापसी
  • पाकिस्तान की हॉकी टीम के कप्तान शकील ने कहा, हमें खेलने के लिए जाने से पहले बर्तन धोने पड़े
  • चैंपियंस लीग : विनीसियस जूनियर ने लगाए नस्लीय दुव्र्यवहार के आरोप
  • रणजी ट्रॉफी : जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार पहुंचा फाइनल में
  • टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को छह विकेट से रौंदा
Thursday, Feb 19, 2026
Published on: Wednesday, February 18, 2026
राज्य

कटक में बढ़ते जॉन्डिस मामलों पर चिंता


कटक, (निप्र) : कटक शहर में जॉन्डिस (पीलिया) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासकर शेख बाजार और मानसिंहपाटना इलाके में संक्रमित मरीजों की संक्चया में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सामाजिक संगठन 'वॉयस ऑफ कटकÓ ने जिला मुक्चय चिकित्सालय तथा सिटी अस्पताल कटक में जॉन्डिस मरीजों के लिए अलग से एक विशेष इमरजेंसी वार्ड खोलने की मांग की है।
 
संगठन ने पर्याप्त संक्चया में डाक्टरों की नियुक्ति और आपातकालीन उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती, सचिव सौक्वयदीप घोष, रवि दास और सिद्धार्थ नंद सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी अस्पताल के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने मांग की कि बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष वार्ड की स्थापना और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संक्रमण और अधिक फैल सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण बनती जा रही है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.