Please wait...

 
Trending Now
  • पैरालंपिक खेलों में एक दशक बाद होगी रूसी ध्वज और राष्ट्रगान की वापसी
  • पाकिस्तान की हॉकी टीम के कप्तान शकील ने कहा, हमें खेलने के लिए जाने से पहले बर्तन धोने पड़े
  • चैंपियंस लीग : विनीसियस जूनियर ने लगाए नस्लीय दुव्र्यवहार के आरोप
  • रणजी ट्रॉफी : जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार पहुंचा फाइनल में
  • टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को छह विकेट से रौंदा
Thursday, Feb 19, 2026
Published on: Wednesday, February 18, 2026
व्यापार

38.74 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा एचडीएफसी बैंक का सीएसआर अभियान


भुवनेश्वर, (निप्र) : एचडीएफसी बैंक ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम ‘परिवर्तन’ के माध्यम से ओडिशा में अब तक 38.74 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। वर्ष 2017 से राज्य में सक्रिय यह पहल 30 में से 22 जिलों तक पहुंच चुकी है, जिनमें 7 आकांक्षी जिले और 6 आकांक्षी प्रखंड शामिल हैं।
 
बैंक ने ग्रामीण विकास, शिक्षा संवर्धन, कौशल प्रशिक्षण एवं आजीविका विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों में कार्य किया है। इनमें ग्रामीण विकास, शिक्षा और आजीविका कार्यक्रमों का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया है। बैंक के समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत बलांगीर, केंद्रापड़ा, केंदुझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, नयागढ़, पुरी और रायगढ़ा जिलों के 230 से अधिक गांवों में एकीकृत विकास कार्य किए गए हैं।
 
73,610 से अधिक किसानों को पर्यावरण अनुकूल खेती और जलवायु अनुकूल फसलों का प्रशिक्षण दिया गया है। बैंक की सीएसआर प्रमुख नुसरत पठान ने कहा कि ओडिशा में किया गया कार्य समावेशी विकास और जमीनी स्तर पर स्थायी बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पिछले तीन वर्षों में पांच किसान उत्पादक कंपनियां गठित की गई हैं, जिनमें से मयूरभंज की एक कंपनी का वार्षिक कारोबार दो करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 120 से अधिक विद्यालयों में डिजिटल कक्षाएं स्थापित की गई, जिससे 30,000 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.