Please wait...

 
Trending Now
  • पैरालंपिक खेलों में एक दशक बाद होगी रूसी ध्वज और राष्ट्रगान की वापसी
  • पाकिस्तान की हॉकी टीम के कप्तान शकील ने कहा, हमें खेलने के लिए जाने से पहले बर्तन धोने पड़े
  • चैंपियंस लीग : विनीसियस जूनियर ने लगाए नस्लीय दुव्र्यवहार के आरोप
  • रणजी ट्रॉफी : जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार पहुंचा फाइनल में
  • टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को छह विकेट से रौंदा
Thursday, Feb 19, 2026
Published on: Wednesday, February 18, 2026
खेल

चैंपियंस लीग : विनीसियस जूनियर ने लगाए नस्लीय दुव्र्यवहार के आरोप


मैड्रिड : ब्राजील के खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के प्लेऑफ के मुकाबले में रियाल मैड्रिड की तरफ से बेनफिका के खिलाफ विजई गोल करने के बाद नस्लीय दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। खेल को तब रोक दिया गया जब विनीसियस ने दावा किया कि रियाल मैड्रिड की 1-0 से जीत के दौरान एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने नस्लीय टिप्पणी करके उनका अपमान किया। रियाल मैड्रिड के डिफेंडर ट्रेंट अलेक्जेंडर अर्नाेल्ड ने मैच के बाद कहा, अपने करियर के दौरान उन्हें कई बार इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है और उन्होंने इसे बखूबी संभाला है। लेकिन उनके प्रति इस तरह का व्यवहार जारी रहना और आज रात ऐसा होना फुटबॉल के लिए शर्मनाक है। विनीसियस ने स्टेडियम ऑफ लाइट में बेनफिका के खिलाफ प्लेऑफ के पहले चरण में रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन रियाल मैड्रिड को बढ़त दिलाने के बाद रेफरी फ्रांकोइस लेटेक्सियर को नस्लवादी टिप्पणी की जानकारी दी। उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाड़ी जियानलुका प्रेस्टियानी की ओर इशारा किया।
 
उनके खिलाड़ी ने टिप्पणी करने के आरोपों से किया इनकार : कोच जोस
बेनफिका के कोच जोस मोरिन्हो ने हालांकि कहा कि उनके खिलाड़ी ने नस्लीय टिप्पणी करने के आरोपों से इनकार किया है।  मोरिन्हो ने कहा, उन्होंने मुझे अलग-अलग बातें बताईं। लेकिन कुछ तो गड़बड़ है क्योंकि हर बार ऐसा होता है। जहां भी विनीसियस खेला, वहां हमेशा कुछ न कुछ हुआ। 
 
पीएसजी और मोनाको के बीच दिखी कड़ी स्पर्धा
इस बीच मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को मोनाको के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। पीएसजी एक समय दो गोल से पीछे चल रहा था लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी डेजायर डूए के शानदार प्रदर्शन से वह आखिर में 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रहा। अन्य मैचों में गैलाटासराय ने युवेंटस को 5-2 से हराया जबकि बोरुसिया डॉर्टमुंड ने अटलांटा के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.