Please wait...

 
Trending Now
  • चंद्रशेखरपुर में खुला तनेरा का नया स्टोर
  • चंद्रशेखरपुर में श्रीलेदर्स का नए शोरूम का उद्घाटन
  • केनरा बैंक ने एक्सपोर्टर्स और इम्पोर्टर्स मीट का किया आयोजन
  • आईसीएआई भुवनेश्वर शाखा ने 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का किया चुनाव
  • आस्ट्रेलिया दौरा विवाद : पीएचएफ प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कोच ने भी की पेशकश
Friday, Feb 20, 2026
Published on: Thursday, February 19, 2026
खेल

टी20 विश्व कप : जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को भी चौंकाया


कोलंबो : ब्रायन बेनेट के अर्धशतक और कप्तान सिकंदर रजा की 45 रन की पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को बृहस्पतिवार को छह विकेट से हराकर अपराजेय रहते हुए ग्रुप की शीर्ष टीम के रूप में टी20 विश्व कप के सुपर आठ में प्रवेश किया। कठिन पिच पर जीत के लिए 179 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। बेनेट 48 गेंद में 63 और रजा 26 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।  दोनों टीमें ग्रुप बी से सुपर आठ में पहुंच चुकी है और लीग चरण में आस्ट्रेलिया को हराने वाली जिम्बाब्वे के प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया है। जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज बेनेट और ताडी मारूमानी (26 गेंद में 34 रन) ने टीम को शानदार शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 69 रन बनाए।
मारूमानी को दुनिथ वेलालागे ने रिटर्न कैच लेकर पवेलियन भेजा।  रियान बर्ल ने 12 गेंद में 23 रन बनाए लेकिन दासुन शनाका की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। इसके बाद रजा और बेनेट ने मोर्चा संभाला। रजा ने दिलशान मदुशंका को 15वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। इसके अगले ओवर में स्पिनर महीष तीक्षणा को एक छक्का और एक चौका लगाया।  रजा को 19वें ओवर में दुशान हेमंता ने आउट किया और दो गेंद बाद ताशिंगा मुसेकिवा भी पवेलियन लौट गए। आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को आठ रन चाहिए थे और टोनी मुनियोंगा ने तीक्षणा को छक्का लगाकर जिम्बाब्वे खेमे में खुशी का संचार कर दिया। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.