Please wait...

 
Trending Now
  • चंद्रशेखरपुर में खुला तनेरा का नया स्टोर
  • चंद्रशेखरपुर में श्रीलेदर्स का नए शोरूम का उद्घाटन
  • केनरा बैंक ने एक्सपोर्टर्स और इम्पोर्टर्स मीट का किया आयोजन
  • आईसीएआई भुवनेश्वर शाखा ने 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का किया चुनाव
  • आस्ट्रेलिया दौरा विवाद : पीएचएफ प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कोच ने भी की पेशकश
Friday, Feb 20, 2026
Published on: Thursday, February 19, 2026
व्यापार

चंद्रशेखरपुर में खुला तनेरा का नया स्टोर


भुवनेश्वर : टाटा समूह की कंपनी टाइटन के महिला एथनिक परिधान ब्रांड 'तनेराÓ ने भुवनेश्वर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए चंद्रशेखरपुर स्थित सीएस पुर रोड पर अपना नया स्टोर खोला है। 3,337 वर्गफुट में फैले इस स्टोर का उद्घाटन तनेरा के मुख्य विक्रय एवं विपणन अधिकारी (सीएसएमओ) सोमप्रभ सिंह, टाइटन कंपनी लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हेड (पूर्व) साह गौरव कृष्ण तथा व्यवसाय सहयोगी योगेंद्र हंस एवं उनके परिवार ने किया। भुवनेश्वर की सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए इस स्टोर में पाटचित्र चित्रकला, पिपिलि एप्लीक और ढोकरा शिल्प जैसी स्थानीय कला रूपों से प्रेरणा ली गई है, जो ग्राहकों को एक विशिष्ट और समृद्ध खरीदारी अनुभव प्रदान करता है। शहर की प्रसिद्ध वस्त्र परंपरा का उत्सव मनाते हुए स्टोर में होने वाली दुल्हनों के लिए विशेष 'वेडिंग जोनÓ बनाया गया है, जहां मौसमी ब्राइडल परिधानों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है। ग्राहक यहां इकट, डोलाबेदी, संबलपुरी, कॉटन, शुद्ध रेशम, तसर, कोटा डोरिया, बनारसी, जामदानी, पुनर्जीवित चंदेरी और महेश्वरी, कांचीवरम, दक्षिण भारतीय रेशम और वीगन कलेक्शन जैसी हस्तनिर्मित साडिय़ों का आकर्षक संग्रह देख सकते हैं। भुवनेश्वर के समझदार ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यह विविध संग्रह एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर तनेरा के सीएसएमओ सोमप्रभ सिंह ने कहा, भुवनेश्वर में अपने नए स्टोर के साथ हम अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर प्रसन्न हैं। पटिया क्षेत्र शहर की कलात्मक भावना और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करता है। मजबूत सांस्कृतिक जड़ों और हस्तकरघा के प्रति गहरी सराहना के कारण यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यह स्टोर देश की विविध बुनाई परंपराओं को एक ही छत के नीचे प्रस्तुत करने का प्रयास है। इस उपलक्ष्य में तनेरा 19 से 23 फरवरी तक 25,000 रुपये की न्यूनतम खरीद पर एक स्वर्ण सिञ्चका उपहार स्वरूप दे रहा है।  
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.