भुवनेश्वर : केनरा बैंक ने भुवनेश्वर के नयापल्ली स्थित रप्तानी भवन में एक एक्सपोर्टर्स और इम्पोर्टर्स मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विदेशी व्यापार से संबंधित अवसरों, चुनौतियों और बैंकिंग सहायता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संस्थापक को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। केनरा बैंक, भुवनेश्वर की सर्कल हेड सुमन चक्रवर्ती ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने निर्यात और आयात वित्त को मजबूत करने तथा व्यापार क्षेत्र को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। जनरल मैनेजर (जीटीपीसी) आर कृष्ण प्रसाद ने उद्घाटन भाषण दिया। ओएएस संजय मिश्र (निदेशक, ईपीएम) ने अध्यक्षीय भाषण दिया।
इस अवसर पर अन्य वञ्चताओं ने भारत के विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने और जिम्मेदार व्यापार प्रथाओं को अपनाने के लिए बैंकों, व्यापार संगठनों तथा निर्यातकों-आयातकों के आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों ने निर्यातकों और आयातकों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचे की जरूरत तथा व्यापारिक लेन-देन को आसान बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। यूसीसीआई सचिव संजीव महापात्र, यूसीसीआई अध्यक्ष प्रबोध मोहंती एक्सपोर्टर्स और इंपोर्टर्स के लिए इंफ्रास्ट्रञ्चचर की जरूरत और आसान ट्रेड ट्रांजैक्शन को आसान बनाने में बैंकों की भूमिका पर जोर दिया।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स के अध्यक्ष कमलाकांत साहू ने निर्यात संवर्धन परिषदों की भूमिका पर चर्चा की और कहा कि ये संस्थाएं निर्यातकों को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में सहयोग करती हैं। केनरा बैंक मुख्यालय के मुख्य महाप्रबंधक (आईटीडद्ब्रल्यू) पुरुषोत्तम चांद ने बैंक की विदेशी मुद्रा सेवाओं, व्यापार वित्त समाधान, डिजिटल पहलों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सतत विकास की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद बैंक अधिकारियों ने विदेशी मुद्रा सेवाओं, जोखिम प्रबंधन और निर्यातकों-आयातकों के लिए विशेष बैंकिंग योजनाओं पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में डिप्टी जनरल मैनेजर नेत्र मोहन पात्र ने सभी अतिथियों, व्यापार संगठनों और ग्राहकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।