Please wait...

 
Trending Now
  • चंद्रशेखरपुर में खुला तनेरा का नया स्टोर
  • चंद्रशेखरपुर में श्रीलेदर्स का नए शोरूम का उद्घाटन
  • केनरा बैंक ने एक्सपोर्टर्स और इम्पोर्टर्स मीट का किया आयोजन
  • आईसीएआई भुवनेश्वर शाखा ने 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का किया चुनाव
  • आस्ट्रेलिया दौरा विवाद : पीएचएफ प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कोच ने भी की पेशकश
Friday, Feb 20, 2026
Published on: Thursday, February 19, 2026
व्यापार

चंद्रशेखरपुर में श्रीलेदर्स का नए शोरूम का उद्घाटन


 
भुवनेश्वर : श्रीलेदर्स ने भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर में अपने नवीनतम शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की है। यह शोरूम प्रथम तल, कमलाविहार, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर, जिला खोद्र्धा, ओडिशा में स्थित है। नए आउटलेट के माध्यम से श्रीलेदर्स गुणवत्ता, आराम और आकर्षक शैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को ओडिशा के ग्राहकों के और निकट लाने जा रहा है। ब्रांड के साझेदार एवं तीसरी पीढ़ी के परिवार सदस्य सुषांतो डे ने कहा, हम उच्च गुणवत्ता वाले खेल जूते और प्रीमियम चमड़े के जूते सभी के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। ब्रांड की एसएल स्पोट्र्स श्रृंखला सक्रिय जीवनशैली और खेल जूतों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जबकि 'एसएल प्रीमियमÓ श्रेणी ग्राहकों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करती है। इस अवसर पर पुजारिनी डे, विपणन प्रमुख सौरभ बिस्वास तथा चंद्रशेखरपुर स्टोर के फ्रेंचाइजी स्वामी मणिक हंस और पापु हंस उपस्थित रहे।
वर्ष 1952 में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुरेश चंद्र डे द्वारा स्थापित श्रीलेदर्स ने सस्ती कीमतों पर आरामदायक और आकर्षक फुटवियर उपलब्ध कराकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सात दशकों की विरासत के साथ इस ब्रांड ने फुटवियर और चमड़े के उत्पादों के क्षेत्र में मजबूत ग्राहक आधार और उल्लेखनीय बाजार हिस्सेदारी अर्जित की है। परंपरा, मूल्यों और उपभोञ्चता संबंधों पर आधारित इसकी विरासत आज भी कायम है। स्कूल के जूते से लेकर साक्षात्कार के औपचारिक जूते, त्योहारों के सैंडल से लेकर दैनिक उपयोग के स्नीकर्स, लैपटॉप बैग से लेकर चमड़े के बटुए तक श्रीलेदर्स जीवन के हर चरण और अवसर के लिए उत्पाद उपलब्ध कराता है। यह ब्रांड परिवारों को एक ही विश्वसनीय नाम के तहत अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने का अवसर देता है। श्रीलेदर्स ने अपने नए 'छोटा भीमÓ बच्चों के कलेक्शन को लॉन्च किया है। इस उत्पाद श्रृंखला की शुरुआत सबसे पहले भुवनेश्वर में की गई है। इसे और विशेष बनाने के लिए 20 फरवरी को चंद्रशेखरपुर स्थित स्टोर में छोटा भीम के मैस्कॉट्स बच्चों के साथ फोटो और सहभागिता के लिए उपस्थित रहेंगे। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.