Please wait...

 
Trending Now
  • चंद्रशेखरपुर में खुला तनेरा का नया स्टोर
  • चंद्रशेखरपुर में श्रीलेदर्स का नए शोरूम का उद्घाटन
  • केनरा बैंक ने एक्सपोर्टर्स और इम्पोर्टर्स मीट का किया आयोजन
  • आईसीएआई भुवनेश्वर शाखा ने 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का किया चुनाव
  • आस्ट्रेलिया दौरा विवाद : पीएचएफ प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कोच ने भी की पेशकश
Friday, Feb 20, 2026
Published on: Thursday, February 19, 2026
खेल

उम्मीद है कि इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ी टीमें अभ्यास के लिए नीदरलैंड का दौरा करेंगी: डी लीड


 
अहमदाबाद : नीदरलैंड के ऑलराउंडर बास डी लीड इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि एसोसिएट देशों की टीम को निकट भविष्य में आईसीसी प्रतियोगिताओं से इतर टेस्ट खेलने वाले देशों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने का मौका मिलने की संभावना कम है लेकिन वह चाहते हैं कि कोई भी टीम इंग्लैंड का दौरा करने से पहले अभ्यास मैच खेलने के लिए उनका देश का दौरा करें। एसोसिएट देशों ने बड़ी टीमों के खिलाफ अधिक मैचों के आयोजन की मांग की है और अब डी लीड भी इसमें शामिल हो गए हैं। नीदरलैंड का जून तक कोई क्रिकेट कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। नीदरलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टिम डी लीड के बेटे बास डी लीड ने सुझाव दिया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें इंग्लैंड में होने वाले अपने महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले एक-दो अभ्यास मैच खेलने के लिए नीदरलैंड का दौरा कर सकती हैं। डी लीड ने भारत के खिलाफ हार के बाद संवाददाताओं से कहा, फिलहाल फ्रेंचाइजी लीग और आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रमों के कारण क्रिकेट कैलेंडर पहले से ही काफी व्यस्त है। इसलिए, मुझे लगता है कि शीर्ष देशों के खिलाफ पूरी श्रृंखला खेलने के लिए कार्यक्रम तैयार करना मुश्किल है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.