भुवनेश्वर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भुवनेश्वर शाखा ने गुरुवार को आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में सीए डा गौतम लेंका को अध्यक्ष, सीए डा पृथ्वी रंजन पाढ़ी को उपाध्यक्ष एवं ईआईसीएएसए अध्यक्ष, सीए सौम्य सुनील साहू को सचिव एवं कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सीए गगन बिहारी दास, सीए प्रणब किशोर दास और सीए सस्वत त्रिपाठी को प्रबंध समिति सदस्य निर्वाचित किया गया। सीए महेंद्र कुमार साहू तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। नवगठित प्रबंध समिति ने पेशे के उच्चतम मानकों को बनाए रखने तथा चार्टर्ड अकाउंटेंसी समुदाय के समग्र विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यञ्चत की। सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन समर्पण, ईमानदारी और पेशेवर दक्षता के साथ करने का संकल्प लिया। समिति ने पेशेवर उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने, क्षमता निर्माण, ज्ञानवर्धन पहल को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात दोहराई। भुवनेश्वर शाखा ने क्षेत्र में नैतिक आचरण और पेशेवर नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए अपने सदस्यों और हितधारकों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।