Please wait...

 
Trending Now
  • धोनी आईपीएल के लिए उपलब्ध, शायद सभी मैच नहीं खेलेंगे
  • टी20 विश्व कप : सॉल्ट, आर्चर और जैञ्चस, श्रीलंकाई टीम पर ट्रिपल अटैक
  • भारतीय टीम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है : मंधाना
  • विनिसियस जूनियर ने फिर दागा गोल लेकिन रियाल मैड्रिड हारा
  • ईपीएल फुटबॉल : मैनचेस्टर सिटी की जीत से आर्सेनल पर बढ़ा दबाव
Monday, Feb 23, 2026
Published on: Sunday, February 22, 2026
राज्य

कटक में श्री श्याम महोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा


कटक (निप्र) : श्री श्याम महोत्सव के पावन अवसर पर कटक शहर रविवार को भञ्चित और उत्साह के रंग में रंग गया। श्री गोपाल कृष्ण गोशाला, नुआबाजार की ओर से आयोजित भव्य निशान (पताका) शोभायात्रा में दो सौ से अधिक महिलाओं ने हाथों में ध्वज थामकर भाग लिया और पूरे मार्ग को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। शोभायात्रा की शुरुआत कैंटोनमेंट रोड से हुई और शहर की मुक्चय सडक़ों से गुजरते हुए श्री श्याम बाबा मंदिर, आलमचांद बाजार में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को श्याम महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और भञ्चित गीतों के बीच वातावरण गूंजता रहा।
 
रंग-बिरंगी पताकाओं से सजी यह शोभायात्रा राहगीरों और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भञ्चितभाव से सराबोर नजर आर्ईं। पूरे मार्ग में श्याम बाबा की जय के उद्घोष से माहौल भञ्चितमय बना रहा। कार्यक्रम का संयोजन गोशाला के अध्यक्ष एवं समाजसेवी गणेश प्रसाद कंडोई के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सुरेश पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, बिमल, परशुराम पुरिया, रत्ना कंडोई, अनीता कमानी, हेमलता अग्रवाल, संजय संतुका और दिव्य संतुका सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.