भुवनेश्वर , (निप्र) : खिमजी ज्वेलर्स ने अपने नए वेडिंग कैंपेन ‘निभाएंगे ऑलवेज’ का शुभारंभ किया है। यह अभियान विवाह के पवित्र और अटूट बंधन को समर्पित है, जिसमें आभूषणों को केवल श्रृंगार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और साथ निभाने के शाश्वत प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
यह कैंपेन दुल्हन के नए परिवार में पहले कदम से लेकर जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों तक, हर खास पल में आभूषणों को वचनों के मौन साक्षी के रूप में दर्शाता है। संग्रह में आधुनिक आत्मविश्वास और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। इसमें स्टेटमेंट नेकलेस, पारंपरिक कंगन, आकर्षक चोकर और खूबसूरत झुमके शामिल हैं, जिन्हें मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक हर रस्म के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।
यह कलेक्शन केवल दुल्हन ही नहीं, बल्कि दूल्हे और पूरे विवाह परिवार के लिए समन्वित आभूषण भी प्रस्तुत करता है, ताकि हर सदस्य खास पलों में दमक सके।
कंपनी विवाह समारोह को और यादगार बनाने के लिए सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 45 प्रतिशत की छूट भी दे रही है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक मितेश खिमजी ने कहा कि ‘निभाएंगे ऑलवेज’ विवाह के उस वचन को रूप देता है, जो जीवनभर साथ निभाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके आभूषणों की तरह यह वादा भी शुद्ध, स्थायी और समय के साथ और अधिक मूल्यवान होता जाता है।
इस अभियान के साथ खिमजी ज्वेलर्स ने एक बार फिर विश्वास और गुणवत्ता की अपनी विरासत को मजबूत करते हुए विवाह आभूषणों को प्रेम और प्रतिबद्धता की स्थायी यादगार के रूप में प्रस्तुत किया है।