Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा के सी-फूड, हथकरघा और बुनाई उद्योग पर ट्रंप टैरिफ का असर
  • 'ड्रिंक फ्राम टैप' योजना में नहीं मिली सौ प्रतिशत सफलता
  • भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने सोना जीतकर रचा इतिहास
  • आम कार्यकर्ता की तरह सबसे पीछे की सीट पर बैठे दिखे मोदी
  • किसानों के पसीने से सिंचा अनमोल फल है धान : सीएम माझी
Sunday, Sep 7, 2025
Published on: Sunday, August 17, 2025
विदेश

पाकिस्तान में पिकनिक मनाकर लौट रहे लोगों पर गोलीबारी, सात की मौत



पेशावर, (एजेंसी) : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिकनिक से लौट रहे दोस्तों के एक समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना में शामिल लोगों पर शनिवार देर रात पेशावर से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले के उपनगरीय इलाके रेगी शिनो खेल में हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि वे टांडा बांध से अपने पैतृक गांव खरा घारी मुहम्मद जई लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की टुकडिय़ों की सहायता से बचाव दल के अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति को बाद में विशेष उपचार के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि ए सभी दोस्त थे। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हत्याओं के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

हाल की खबरें
Copyright © 2025 PRAJABARTA. All rights reserved.