Please wait...

 
Trending Now
  • केकेआर को बड़ा झटका, हॢषत राणा आईपीएल के अधिकतर मैचों से बाहर
  • टी20 विश्व कप 2024 में अनुभवी जोश हुआ कारगार साबित : सूर्या
  • नेमार ब्राजील की फुटबॉल टीम से बाहर
  • ईरान की महिला फुटबॉल खिलाडिय़ों ने शुरू किया अञ्जयास
  • टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा प्रारूप : प्रतिका
Wednesday, Mar 18, 2026
Published on: Tuesday, March 17, 2026
राज्य

4,510.65 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, 10 हजार से अधिक रोजगार सृजन का रास्ता साफ


भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए स्टेट लेवल सिंगल विंडो क्लियरेंस अथॉरिटी (एसएलएसड्ब्ल्यूसीए) की 145वीं बैठक में मंगलवार को 4,510.65 करोड़ के 23 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं से करीब 10,122 रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मंजूर परियोजनाएं लकड़ी आधारित उद्योग, रसायन, परिधान, टेक्निकल टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइस, मैन्युफैक्चरिंग, एल्युमिनियम व स्टील डाउनस्ट्रीम, इलेक्ट्रिकल उपकरण, फूड प्रोसेसिंग, जेम्स एंड ज्वेलरी, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी व आईटीईएस तथा पर्यटन-हॉस्पिटैलिटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
 
ये परियोजनाएं बालेश्वर, बलांगीर, कटक, जगतसिंहपुर, कलाहांडी, केंदुझर, खाेर्द्धा, कोरापुट, पुरी, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों में स्थापित की जाएंगी। कोरापुट में सेंचुरी प्लाइबोड्र्स (इंडिया) लिमिटेड 870.82 करोड़ के निवेश से एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी, जिससे 1,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, रसायन क्षेत्र में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड बालेश्वर में 61 करोड़ का निवेश करेगी, जबकि पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड जगतसिंहपुर में 425 करोड़ की लागत से सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट लगाएगी। परिधान और टेक्निकल टेक्सटाइल क्षेत्र में सोना सेलेक्शन इंडिया लिमिटेड खाेर्द्धा में 130 करोड़ के निवेश से गारमेंट यूनिट स्थापित कर 1,858 रोजगार देगी, जबकि अल्फाटेक्स प्राइवेट लिमिटेड 180 करोड़ के निवेश से 1,050 रोजगार सृजित करेगी।
 
फार्मा क्षेत्र में अल्टियस लाइफ लिमिटेड कटक में 236.90 करोड़ की यूनिट लगाएगी, जिससे 549 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, श्रीजी इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड खोद्र्धा में विशेष मेडिकल सुविधा स्थापित करेगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निफा लिमिटेड खाेर्द्धा में 164 करोड़ रुपये का निवेश कर कृषि उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करेगी। एल्युमिनियम क्षेत्र में ओडिशा स्पेशल ग्रेड एलुमिना लिमिटेड कोरापुट में यूनिट लगाएगी। स्टील और मेटल सेक्टर में स्कैन स्टील्स लिमिटेड और लेनरॉक वेंचर्स सुंदरगढ़ में प्रोजेक्ट स्थापित करेंगे, जबकि सिद्धिरिद्धि इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड केंदुझर में 610 करोड़ रुपये का विस्तार प्रोजेक्ट शुरू करेगी, जिससे 1,500 रोजगार सृजित होंगे।
 
सुंदर स्टील इंडस्ट्रीज कटक में स्क्रैप प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी। वहीं, नवप्रकृति ग्रीन एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड बालेश्वर में 105 करोड़ के निवेश से मेटल एक्सट्रैक्शन यूनिट लगाएगी, जिससे 540 रोजगार मिलेंगे। इलेक्ट्रिकल उपकरण क्षेत्र में अभिषेक कॉनटेक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड खोरधा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में कोस्टल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कलाहांडी में 350 करोड़ रुपये का निवेश कर 500 रोजगार उपलब्ध कराएगी। जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर में नुवो एऑन डायमंड एंड ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड खोद्र्धा में 243.50 करोड़ रुपये के निवेश से अपने प्रोजेक्ट का विस्तार करेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में चलाह इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड संबलपुर में 174.10 करोड़ की लागत से लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करेगी।
 
आईटी व आईटीईएस सेक्टर में प्राइसवॉटर हाउसकूपर्स सर्विसेज एलएलपी खाेर्द्धा में 60 करोड़ रुपये का टेक्नोलॉजी डिलीवरी सेंटर स्थापित कर 640 उच्च कौशल वाले रोजगार सृजित करेगी। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में भी कोरापुट, भुवनेश्वर, बलांगीर और पुरी में कई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे राज्य में पर्यटन ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार का मानना है कि इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.