Please wait...

 
Trending Now
  • केकेआर को बड़ा झटका, हॢषत राणा आईपीएल के अधिकतर मैचों से बाहर
  • टी20 विश्व कप 2024 में अनुभवी जोश हुआ कारगार साबित : सूर्या
  • नेमार ब्राजील की फुटबॉल टीम से बाहर
  • ईरान की महिला फुटबॉल खिलाडिय़ों ने शुरू किया अञ्जयास
  • टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा प्रारूप : प्रतिका
Wednesday, Mar 18, 2026
Published on: Tuesday, March 17, 2026
खेल

ईरान की महिला फुटबॉल खिलाडिय़ों ने शुरू किया अञ्जयास


ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने के बाद यह पहला है अवसर
ब्रिस्बेन, (एजेंसी) :  ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाडिय़ों ने ब्रिस्बेन में एक पेशेवर क्लब के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने के बाद यह पहला अवसर है जबकि वह सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित ए-लीग महिला घरेलू प्रतियोगिता में खेलने वाली टीम ब्रिस्बेन रोर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें ईरान की खिलाड़ी फातिमेह पसंदिदेह और अतेफेह रामेजानीसादेह को क्लब की महिला टीम के साथ दिखाया गया है जिसमें उन्होंने क्लब की जर्सी पहन रखी है और वे मुस्कुरा रही हैं।
यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान की टीम के बाकी सदस्य मलेशिया से ओमान के लिए रवाना हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने महिला एशियाई कप में भाग लेने के लिए आई ईरान की फुटबॉल टीम की सभी सदस्यों को मानवीय आधार पर वीजा देने की पेशकश की थी। शुरुआत में सात महिलाओं ने शरण का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था, लेकिन बाद में पांच ने अपना मन बदल दिया था। ब्रिस्बेन रोर ने फातिमेह और अतेफेह का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर एक शेरनी का इमोजी पोस्ट किया। ब्रिस्बेन रोर के सीईओ काज पटाफ्ता ने लिखा, हम उन्हें अच्छा माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे अपने खेल को नए स्तर पर पहुंचा सकें। ईरान की दोनों महिला खिलाडिय़ों ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। रामेजानीसादेह ने लिखा, हर चीज के लिए धन्यवाद। 
क्लब ने इस मामले पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और सभी सवालों के जवाब के लिए ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय से संपर्क करने को कहा। 
 
ओलंपिक 2028 में चार दिन पहले शुरू हो जाएंगे फुटबॉल के मैच
लॉस एंजिलिस, (एजेंसी) : लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पुरुषों और महिलाओं के फुटबॉल मैच उद्घाटन समारोह से चार दिन पहले शुरू होंगे और इन्हें अमेरिका के सात शहरों में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने जो कार्यक्रम तैयार किया है उसके अनुसार शुरुआत से ही टीमों को पिछले ओलंपिक की तुलना में विश्राम के लिए दो अतिरिक्त दिवस मिलेंगे। ओलंपिक में फुटबॉल के मैच 10 जुलाई से शुरू होंगे। इसके ग्रुप चरण और ञ्चवार्टर फाइनल के मैच न्यूयॉर्क, कोलंबस, ओहियो, नैशविले, टेनेसी और सेंट लुई में खेले जाएंगे। नॉकआउट राउंड के बाकी मैच कैलिफोर्निया के सैन जोस, सैन डिएगो और पासाडेना में होंगे। स्वर्ण पदक के लिए होने वाला मैच रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.