Please wait...

 
Trending Now
  • केकेआर को बड़ा झटका, हॢषत राणा आईपीएल के अधिकतर मैचों से बाहर
  • टी20 विश्व कप 2024 में अनुभवी जोश हुआ कारगार साबित : सूर्या
  • नेमार ब्राजील की फुटबॉल टीम से बाहर
  • ईरान की महिला फुटबॉल खिलाडिय़ों ने शुरू किया अञ्जयास
  • टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा प्रारूप : प्रतिका
Wednesday, Mar 18, 2026
Published on: Tuesday, March 17, 2026
खेल

नेमार ब्राजील की फुटबॉल टीम से बाहर


रियो डी जनेरियो, (एजेंसी) :  स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस महीने अमेरिका में होने वाले मैत्री मैचों के लिए ब्राजील की फुटबॉल टीम में नहीं चुना गया है जिससे उनके विश्व कप में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया है।  ब्राजील के पूर्व कप्तान 34 वर्षीय नेमार अक्टूबर 2023 में चोटिल होने के बाद से पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ब्राजील 26 मार्च को बोस्टन में फ्रांस के खिलाफ और चार दिन बाद ऑरलैंडो में क्रोएशिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगा। ब्राजील के कोच कार्लाे एंसेलोटी ने सोमवार को कहा, यह एक ऐसी टीम है जिसमें उन खिलाडय़िों को शामिल किया गया है जो पूरी तरह से फिट हैं। ब्राजीली लीग में सैंटोस और कोरिनथियंस के बीच 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में नेमार का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.