बढ़ेइबांक चौक पर रुका रथ
भुवनेश्वर, (निप्र) : राजधानी भुवनेश्वर में गुरुवार को अशोकाष्टमी के अवसर पर लिंगराज की प्रसिद्ध रुकुणा रथ यात्रा आयोजित की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सुबह 4:00 से 4:30 बजे के बीच भगवान की मंगल आरती की गई, जिसके बाद श्रृंगार पूजा संपन्न हुई। पहांडी यात्रा सुबह 10:45 बजे शुरू हुई। इसके बाद घोड़ा बांधने और रथ के द्वार खोलने की रस्में संपन्न हुईं।इसके बाद रथों का खींचना शुरू किया गया। रथ बढ़ेइबांक चौक पर रुक गया। अब शुक्रवार सुबह यहां से रथ को खींचा जाएगा।
भगवान लिंगराज के रामेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद आगे के अनुष्ठïान किए जाएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए। बाहुड़ा यात्रा 30 मार्च को आयोजित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भुवनेश्वर नगर निगम और मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भीड़ प्रबंधन और अनुष्ठानों के सुचारू संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, इस अवसर पर भुवनेश्वर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से एक सूचना केंद्र तथा खोया-पाया केंद्र खोला गया, जिसके माध्यम से आम जनता को सेवाएं प्रदान की गईं। रथयात्रा के महात्म्य पर प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकाम्र विधायक बाबू सिंह, जिलाधिकारी अमृत ऋतुराज व अन्य अधिकारियों ने वञ्चताओं को सक्वमानित किया।