Please wait...

 
Trending Now
  • माझी ने अरडेई नाले पर पुल का किया लोकार्पण, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
  • मुख्यमंत्री माझी ने लंगलकांटी अंडरपास का किया उद्घाटन
  • राज्य में 45 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी : मुख्यमंत्री
  • महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का कार्यकाल बढ़ा
  • बीजेडी ने की सिजिमाली मामले में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग
Sunday, Apr 12, 2026
Published on: Friday, April 10, 2026
खेल

फुटबॉल विश्व कप के लिए चुने गए 52 रेफरी में दो महिलाएं भी शामिल


मैनचेस्टर : विश्व फुटबॉल की सर्वाेच्च संस्था फीफा ने दो महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप के लिए रिकॉर्ड 52 रेफरी का चयन किया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। अमेरिका की टोरी पेन्सो और मैक्सिको की काटिया गार्सिया के रूप में दो महिला रेफरी इस सूची में शामिल हैं। फीफा ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले टूर्नामेंट के लिए तीन महिलाओं को सहायक रेफरी और एक महिला को वीडियो मैच अधिकारी के रूप में भी चुना गया है। यह दूसरा अवसर है जबकि पुरुषों के विश्व कप में महिला रेफरी भाग लेंगे। कतर में चार साल पहले खेले गए विश्व कप में तीन महिला रेफरी और तीन महिला सहायक रेफरी शामिल थीं। पेन्सो 2023 में महिला विश्व कप के फाइनल में रेफरी थीं। फीफा ने कहा कि रेफरी का चयन प्रदर्शन को प्राथमिकता देने के आधार पर किया गया है। रेफरी विभाग के प्रमुख पियरलुइगी कोलिना ने कहा, हमने चार साल पहले कतर में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की थी और इस बार छह महिला मैच अधिकारियों का चयन करके हमने उस सिलसिले को जारी रखा है क्योंकि हमारा लक्ष्य महिला रेफरिंग को बढ़ावा देना है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.