Please wait...

 
Trending Now
  • माझी ने अरडेई नाले पर पुल का किया लोकार्पण, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
  • मुख्यमंत्री माझी ने लंगलकांटी अंडरपास का किया उद्घाटन
  • राज्य में 45 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी : मुख्यमंत्री
  • महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का कार्यकाल बढ़ा
  • बीजेडी ने की सिजिमाली मामले में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग
Sunday, Apr 12, 2026
Published on: Saturday, April 11, 2026
राज्य

राज्य में 45 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी : मुख्यमंत्री


चंद्रशेखर सरकारी उच्च विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विद्यालय विकास के लिए 10 करोड़ की घोषणा
 
केंदुझर/शुवनेश्वर, (निप्र) : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बोदापलासा स्थित चंद्रशेखर सरकारी उच्च विद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करते हैं और उन्हें सही जीवन मार्ग दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के गठन के बाद शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्त की जा चुकी है, जबकि आने वाले समय में 45 हजार नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा 13 हजार स्कीमैटिक शिक्षकों को नियमित किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में विद्यालय एवं जनशिक्षा विभाग के लिए 31,997 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, जो कुल बजट का 10.3 प्रतिशत है। राज्य के प्रत्येक पंचायत में एक आदर्श प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने की योजना के तहत पहले चरण में 2,200 पंचायतों में कार्य शुरू हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। साथ ही, विद्यालय को गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना में शामिल करने के लिए 10 करोड़ रुपये तथा 7 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
 
इसके अतिरिक्त, पीएमश्री योजना के तहत राज्य के 800 विद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ‘निपुण ओडिशा’ मिशन के माध्यम से विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में तेलकोई विधायक फकीर मोहन नायक, पाटणा विधायक अखिल चंद्र नायक, केंदुझर जिला विशेष विकास परिषद की अध्यक्ष ममता नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीलाम्बर महंत ने स्वागत भाषण दिया, जबकि समाजसेवी जगन्नाथ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.