Please wait...

 
Trending Now
  • माझी ने अरडेई नाले पर पुल का किया लोकार्पण, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
  • मुख्यमंत्री माझी ने लंगलकांटी अंडरपास का किया उद्घाटन
  • राज्य में 45 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी : मुख्यमंत्री
  • महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का कार्यकाल बढ़ा
  • बीजेडी ने की सिजिमाली मामले में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग
Sunday, Apr 12, 2026
Published on: Friday, April 10, 2026
खेल

आरोन राय मास्टर्स टूर्नामेंट में संयुक्त 10वें स्थान पर


आगस्टा (अमेरिका) :  भारतीय मूल के ब्रिटिश गोल्फर आरोन राय ने शुरुआती चार होल में तीन बर्डी लगाकर शानदार शुरुआत की लेकिन आखिर में उनका स्कोर एक अंडर 71 रहा जिससे वह 90वें मास्टर्स टूर्नामेंट में पहले दौर के बाद संयुक्त 10वें स्थान पर रहे। वह शीर्ष पर चल रहे मौजूदा चैंपियन रोरी मैकलॉय और सैम बर्न्स से चार शॉट पीछे हैं। इन दोनों खिलाडय़िों ने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया। भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया ने पहले दौर में एक ओवर 73 का स्कोर बनाया। वह अभी संयुक्त 33वें स्थान पर हैं। उन्होंने बैक नाइन पर तीन बोगी और एक डबल बोगी की जिसके कारण वह अच्छी शुरुआत के बावजूद नीचे खिसक गए।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.