Please wait...

 
Trending Now
  • माझी ने अरडेई नाले पर पुल का किया लोकार्पण, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
  • मुख्यमंत्री माझी ने लंगलकांटी अंडरपास का किया उद्घाटन
  • राज्य में 45 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी : मुख्यमंत्री
  • महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का कार्यकाल बढ़ा
  • बीजेडी ने की सिजिमाली मामले में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग
Sunday, Apr 12, 2026
Published on: Friday, April 10, 2026
खेल

यूरोपा लीग ञ्चवार्टरफाइनल : पहले चण में एस्टन विला ने बोलोग्ना को 3-1 से हराया


 
वाटकिंस के दो गोल ने विला को सुपर-चार की राह आसान की 
लंदन, (एजेंसी) : ओली वाटकिंस के दो गोल की मदद से एस्टन विला ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बोलोग्ना को 3-1 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। यह इस प्रतियोगिता में एस्टन विला की लगातार आठवीं जीत थी। ञ्चवार्टरफाइनल के पहले चरण में हाफ टाइम से ठीक पहले एजरी कोंसा ने यूरी टिलेमैन्स की घुमावदार कॉर्नर किक पर हेडर से एस्टन विला के लिए पहला गोल दागा। वाटकिंस ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोलकीपर फेडेरिको रावग्लिया के पैरों के बीच से शॉट मारकर बढ़त को दोगुना कर दिया।
अंतिम क्षणों में जोनाथन रोवे ने मेजबान बोलोग्ना के लिए गोल करके अंतर कम किया लेकिन वाटकिंस ने स्टॉपेज टाइम में अपना दूसरा गोल दागकर एस्टन विला को मजबूती प्रदान की। दूसरे चरण का मैच गुरुवार को खेला जाएगा जिसमें एस्टन विला दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा।  पूर्व यूरोपीय चैंपियन टीमों के मुकाबले में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने पोर्टाे के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला। अन्य मैचों में फ्रीबर्ग ने सेल्टा विगो को 3-0 से और क्रिस्टल पैलेस ने फियोरेंटीना को 3-0 से हराया।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.