Please wait...

 
Trending Now
  • माझी ने अरडेई नाले पर पुल का किया लोकार्पण, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
  • मुख्यमंत्री माझी ने लंगलकांटी अंडरपास का किया उद्घाटन
  • राज्य में 45 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी : मुख्यमंत्री
  • महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का कार्यकाल बढ़ा
  • बीजेडी ने की सिजिमाली मामले में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग
Sunday, Apr 12, 2026
Published on: Friday, April 10, 2026
खेल

कैफ ने पंत के बारे में कहा... आप जिम्मेदारी नहीं लेंगे तो मैच जीतने में मदद नहीं कर सकते


नई दिल्ली :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत की आलोचना करते हुए कहा कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपनी खेल की समझ में सुधार करना होगा और लगातार अच्छे परिणाम के लिए अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी।
एलएसजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच में तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। पंत इस मैच में केवल 10 रन बना पाए थे और उनके शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज भी नहीं चल पाए थे। मुकुल चौधरी के नाबाद 54 रन की मदद से एलएसजी ने यह मैच जीता था। पंत के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है और कैफ ने इसी संदर्भ में उनकी आलोचना की। कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, टीम को जरूरत थी कि वह अंत तक क्रीज पर टिके रहें। वह अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो 2016 से आईपीएल में खेल रहे हैं। जब वह बल्लेबाजी करने आए तो स्थिति मुश्किल नहीं थी। एलएसजी ने पहले पांच ओवरों में ही 41 रन बना लिए थे। किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी थी और अंत तक बल्लेबाजी करनी थी। यह भूमिका पंत को निभानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, कप्तान होने के नाते अगर आप जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, तो आप अपनी टीम को मैच जिताने में मदद नहीं कर सकते। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। उन्हें मैच की स्थिति को बेहतर ढंग से समझना होगा और यह सीखना होगा कि कब अपनी रणनीति बदलनी है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.