Please wait...

 
Trending Now
  • माझी ने अरडेई नाले पर पुल का किया लोकार्पण, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
  • मुख्यमंत्री माझी ने लंगलकांटी अंडरपास का किया उद्घाटन
  • राज्य में 45 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी : मुख्यमंत्री
  • महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का कार्यकाल बढ़ा
  • बीजेडी ने की सिजिमाली मामले में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग
Sunday, Apr 12, 2026
Published on: Saturday, April 11, 2026
राज्य

माझी ने अरडेई नाले पर पुल का किया लोकार्पण, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा लाभ


केंदुझर, (निप्र) : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के प्रयासों से केंदुझर सदर क्षेत्र के अंतर्गत बोदापालसा ग्राम पंचायत को नई पहचान मिली है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए अरडेई नाले पर निर्मित पुल का शनिवार को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उल्लेखनीय है कि इस पुल के निर्माण से आसपास के पांच पंचायतों सहित लगभग 5000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
 
यह पुल क्षेत्र के लोगों के दैनिक आवागमन का प्रमुख साधन बन गया है, जिससे अब उन्हें आवाजाही में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस पुल के बन जाने से बोदापालसा ग्राम पंचायत और आसपास के गांवों के लोगों को अब किसी प्रकार की आवागमन समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 100 मीटर से अधिक लंबाई वाला यह पुल केंदुझर सदर क्षेत्र के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा।
 
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है, और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष डॉ फकीर मोहन नायक, पाटणा विधायक अखिल नायक और जिलाधिकारी विशाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.