Please wait...

 
Trending Now
  • श्रमिक संगठनों की हड़ताल का मिला जुला असर
  • बजट सत्र : विधानसभा अध्यक्ष ने 16 को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  • अफगानिस्तान के खिलाडिय़ों ने पीएसएल नीलामी से नाम वापस लिए
  • होटल बुकिंग नहीं, पाकिस्तानी हॉकी खिलाडिय़ों ने सड़क पर गुजारे कई घंटे
  • टी20 विश्व कप : श्रीलंका के ट्रिपल अर्धशतक और गेंदबाजी की कहर से विपक्षी ने डाला हथियार
Friday, Feb 13, 2026
Published on: Thursday, February 12, 2026
खेल

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है : विश्वनाथन आनंद


मदुरै (तमिलनाडु) : पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली सहायता से अभिभूत हैं तब खेल की गहरी समझ आधुनिक शतरंज में एकमात्र असली निर्णायक कारक बन गई है। आनंद ने तीन दिवसीय शतरंज कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में कहा, दिलचस्प बात यह है कि आपको जितना अधिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाता है, उतना ही कम आप जान पाते हैं। यदि हर दिन आपको 20-30 नए निष्कर्ष मिलते हैं तो आप उन्हें कैसे समझ पाएंगे। मेरा मानना है कि आज के शतरंज खिलाडिय़ों को अलग करने वाली एकमात्र चीज गहरी समझ है।
कई साल पहले जब आनंद ने कंप्यूटर का उपयोग करना सीखा था, तब का उदाहरण देते हुए इस ग्रैंडमास्टर ने कहा कि नए विचारों के प्रति खुला रहना मददगार होता है, लेकिन बारीकियों को समझना एक खिलाड़ी को नए स्तर पर ले जाता है। आनंद ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि शतरंज में महारत हासिल करना रटने के बजाय पैटर्न को पहचानने पर आधारित है। उन्होंने कहा, हमारा दिमाग हमारी क्षमता से कहीं अधिक पैटर्न बनाता है।
किसी का खेल देखने के हफ्तों बाद अक्सर खिलाडिय़ों के दिमाग में नए विचार आ जाते हैं। उन्हें इसका अहसास नहीं होता है कि वे कहीं और से कुछ नकल कर रहे हैं। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.