Please wait...

 
Trending Now
  • श्रमिक संगठनों की हड़ताल का मिला जुला असर
  • बजट सत्र : विधानसभा अध्यक्ष ने 16 को बुलाई सर्वदलीय बैठक
  • अफगानिस्तान के खिलाडिय़ों ने पीएसएल नीलामी से नाम वापस लिए
  • होटल बुकिंग नहीं, पाकिस्तानी हॉकी खिलाडिय़ों ने सड़क पर गुजारे कई घंटे
  • टी20 विश्व कप : श्रीलंका के ट्रिपल अर्धशतक और गेंदबाजी की कहर से विपक्षी ने डाला हथियार
Friday, Feb 13, 2026
Published on: Thursday, February 12, 2026
खेल

होटल बुकिंग नहीं, पाकिस्तानी हॉकी खिलाडिय़ों ने सड़क पर गुजारे कई घंटे


कराची :  पाकिस्तान हॉकी टीम के सदस्यों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर बिताने पड़े क्योंकि धन के अभाव में पाकिस्तान हॉकी महासंघ होटल के बिल का भुगतान नहीं कर सका जिससे होटल बुकिंग रद्द हो गई। पाकिस्तानी टीम होबर्ट में एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच खेलने आस्ट्रेलिया में है।  टीम के सूत्रों के अनुसार खिलाडिय़ों और टीम अधिकारियों को घंटों तक सड़क पर रहना पड़ा।
एक सूत्र ने बताया, खिलाडिय़ों और अधिकारियों के लिए कैनबरा में एक चार सितारा होटल में कमरे बुक किए गए थे। उन्हें बताया गया था कि पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ ने कैनबरा में उनके रहने के लिए सारे भुगतान कर दिए हैं। सूत्र ने कहा, लेकिन पिछले सप्ताह कैनबरा पहुंचने पर पता चला कि उस होटल में कोई बुकिंग थी ही नहीं।
टीम के मुख्य कोच ताहिर जमान टाइम जोन अलग होने के कारण पीएसबी और पीएचएफ अधिकारियों से संपर्क नहीं कर सके। सू्त्र ने कहा, ताहिर ने उन्हें इस स्थिति के बारे में बताया कि लाहौर से लंबा सफर करके आए खिलाडय़िों के पास आराम करने की कोई जगह नहीं है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.