भुवनेश्वर, (निप्र) : ओडिय़ा माध्यम सरकारी उच्च विद्यालयों के नवीनीकरण के लिए राज्य सरकार ने 'ऐतिहासिक विद्यालय योजनाÓ शुरू की है। इस योजना के तहत 51 विद्यालयों का पुनरुद्धार किया जाएगा, जिन्हें उत्कृष्टता और सांस्कृतिक गौरव के केंद्र के रूप में पुनर्जीवित किया जाएगा।इसके साथ ही बजट में 'गोदावरीश मिश्र आदर्श विद्यालय कार्यक्रमÓ के लिए वित्त वर्ष 2026-27 हेतु 1,010 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि से स्कूलों की आधारभूत संरचना का विकास किया जाएगा।